ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) विद्युत बोर्ड ऊना की मीटरिंग एवं टेस्टिंग सब डिविजन की ट्रांसफार्मर मरम्मत वर्कशॉप में आग लग गई। शॉट सर्किट से भड़की आग में ट्रांसफार्मर में डलने वाले तेल के दो ड्रम झुलसे हैं। अग्निशमन केंद्र ऊना ने सूचना के बाद मौके पर पहुंच आग की लपटों पर काबू पाया है। घटना में विद्युत बोर्ड को लगभग 10 हजार रुपये के नुकसान का आकलन है। समय रहते आग पर काबू पाकर दमकल टीम ने पांच लाख रुपये की संपत्ति को राख होने से बचाया है। वीरवार को दोपहर 12:50 बजे के आसपास 132 केवी विद्युत सब स्टेशन के पास मीटरिंग एवं टेस्टिंग सब डिविजन की ट्रांसफार्मर वर्कशॉप में विद्युतकर्मी काम पर जुटे हुए थे। इसी बीच अचानक हुए शॉर्ट सर्किट की चिंगारी ने पास पड़े ट्रांसफार्मर ऑयल के ड्रमों को चपेट में ले लिया। अग्निशमन केंद्र ऊना को सूचित किया गया। मौके पर केंद्र से अग्निशमन प्रभारी नितिन धीमान, प्रशामक अश्वनी कुमार, पवन कुमार, दक्ष कुमार, हैप्पी और चालक जगदेव सिंह मौके पर पहुंचे। करीब 15 मिनट के प्रयासों के बाद आग की लपटों पर काबू पाया गया।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
