हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पूर्व सैनिक ने 9 लाख मिलने के लालच में 3 लाख 15 हजार रुपए गंवा दिए। ठग ने उसे मां की बीमारी का बहाना बनाकर पैसे मांगे थे। बदले में उसे 9 लाख रुपए वापस करने का भरोसा दिलाया था।ठग ने फोन पर कहा कि वह उनकी भांजी का पति बोल रहा है। उसकी मां बीमार है। कॉल करने वाले ने पूर्व सैनिक के बैंक खाते में 9 लाख रूपए ट्रांसफर करने की बात कही। भरोसा दिलाने के लिए उसे मुंबई से फोन करवाया कि उसके खाते में 9 लाख रूपए ट्रांसफर किए जा रहे हैं।पूर्व सैनिक झांसे में आ गया तथा उसके बताए गए खाते में 3, 15, 000 ट्रांसफर कर दिए। पैसा ट्रांसफर होने के बाद व्यक्ति को किसी तरह की कोई कॉल नहीं आई। वह समझ गया कि ठगी का शिकार हो गया है। मामला साइबर क्राइम मंडी को भेजा गया है। वहां से मामला जांच के लिए भोरंज पुलिस थाने को भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
