नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):- इनरव्हील क्लब नाहन का अधिष्ठापन समारोह हिंदू आश्रम नाहन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्लब की नई कार्यकारिणी में राखी अग्रवाल को इनरव्हील क्लब नाहन का प्रधान चुना गया। इसके अलावा अनुभा गुप्ता को जनरल सेक्रेटरी व रचना गुप्ता को उप प्रधान मनोनीत किया गया है।इनरव्हील क्लब के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए क्लब के नवनियुक्त प्रधान राखी अग्रवाल ने बताया कि इनरव्हील क्लब 43 वर्षों से समाजसेवा की दिशा में कार्य कर रहा है। इस दौरान क्लब को विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों के लिए प्राप्त पुरुस्कार भी वितरित किए गए।राखी अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2023-24 में क्लब द्वारा विभिन्न तरह के समाज सेवा के कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर 4 नए सदस्यों को भी शामिल किया गया। राखी अग्रवाल ने बताया कि नए प्रोजेक्ट के तहत 5 स्कूली बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। साथ ही क्लब के न्यूज़ लेटर का भी शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर क्लब की सदस्य मनमीत, नितिन, प्रिया बंदना, ममता, सुनैना, संजना सैनी ,मधुबाला, सुनील, सुनीता शर्मा, प्रमिला ठाकुर, अनुभा गुप्ता, रजनी बंसल, राधिका खिदड़ी, अलका गर्ग, अनुजा, पूनम गुप्ता, अशोक गर्ग, शिवानी, मीनाक्षी, निर्मल गुप्ता ,रचना गुप्ता, श्यामा वर्मा,उपासना, राखी अग्रवाल, रचना गौतम, रीटा शर्मा, देवेंद्र कौर आदि उपस्थित थे
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
