मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) गोहर खारसी के समीप कून मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान भूपेंद्र कुमार पुत्र नंत राम निवासी गांव सिहणीधार डाकघर नथान जिला कुल्लू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र अल्टो कार में चैलचौक की ओर से वाया खारसी-कांढा कुल्लू जा रहा था।इसी बीच कून मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने भूपेंद्र को घायल अवस्था में उपचार हेतु सिविल आपताल गोहर पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गोहर पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। लाल सिंह ठाकुर थाना प्रभारी गोहर ने घटना की पुष्टि की है
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
