नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल की मिल्लाह पंचायत में एक दुखद घटना सामने आई है, यहां खड्ड में डूबने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शिलाई अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया है। वहीं मृतक बालिका के परिजनों को 25 हजार रुपए की फौरी राहत जारी कर दी गई है।मिली जानकारी के अनुसार, अनुष्का अपनी दादी सीता देवी के साथ अपने रिश्तेदार के घर सोनल गांव में शादी समारोह में हिस्सा लेने गई थी। इस दौरान वापसी में कांडी गांव लौटते वक्त मिल्लाह-मागनल खड्ड को पार करने के दौरान बच्ची का पांव फिसल गया, जिस कारण वह खड्ड में डूब गई।यह देखकर उसकी दादी ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके तुरंत बाद ही पानी के बहाव में बहकर आ रही अनुष्का को रेस्क्यू करने के बाद खड्ड के किनारे पहुंचाया गया। लेकिन अनुष्का दम तोड़ चुकी थी। शिलाई के एसडीएम सुरेश सिंघा ने मामले की पुष्टि की है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
