मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मंडी पुलिस की एसआईयू टीम ने दिल्ली से मनाली जा रही वोल्वो बस में सवार युवक के कब्जे से 258 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। एसआईयू ने आरोपी को हिरासत में लेने और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सुंदरनगर पुलिस के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार मंडी पुलिस की टीम ने सुंदरनगर हाई-वे पर पुंघ में नाका लगा रखा था।इसी दौरान दिल्ली से मनाली की ओर जा रही वोल्वो बस को पुलिस ने जांच के लिए रोका। बस में सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान उसमें सवार 30 वर्षीय सुभाष चंद निवासी धौनकोठी तहसील एवं जिला बिलासपुर के कब्जे से 258 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बिलासपुर के बैरी में उतरना था, लेकिन नींद में सुंदरनगर पहुंच गया। जहां पुलिस ने उसे चिट्टे के साथ पकड़ लिया। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया आरोपी के खिलाफ सुंदरनगर थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
