Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»एनएच- 707 खादरबाग, मालों वाला में मंकानों को खतरा।
    सिरमौर

    एनएच- 707 खादरबाग, मालों वाला में मंकानों को खतरा।

    By Himachal VartaJuly 14, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश भले ही गुरुवार को कुछ कम हुई परंतु सिरमौर जिला के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के नुकसान के परिणाम देर समय से सामने आ रहे हैं। नाहन क्षेत्र के ग्राम खादरबाग, मालोंवाला में नेशनल हाईवे-707 मारकंडा पुल के समीप भारी बारिश के कारण हनीफ मोहम्मद, नादिर मोहम्मद, अरशद खान रमजान ,याकूब अली असलम आदि के घर की जमीन खिसकने से मकानों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।प्रभावित लोगों ने इस सिलसिले में नाहन के विधायक अजय सोलंकी के माध्यम से जिला प्रशासन को एक ज्ञापन भेजा है। जिसमें प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग की गई है। ग्राम पंचायत बनकला की बैठक में प्रधान रजनी देवी की अध्यक्षता में भी इस सिलसिले में प्रस्ताव पारित कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है जिसमें कहा गया है कि नेशनल हाईवे-707 मारकंडा पुल के समीप भारी बारिश के कारण अनीश मोहम्मद, नादिर मोहम्मद, अरशद खान, रमजान याकूब अली असलम आदि की जमीन खिसक गई है जिससे मकानों को खतरा पैदा हो गया है।इस सिलसिले में पंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। स्थानीय पंचायत प्रधान रजनी देवी ने बताया कि गांव खादरबाग, मालोवाला निवासी स्थानीय लोगों के मकानों को जो नुकसान हुआ है तथा इस मलबे की वजह से तीन से चार मकान गिर गए हैं ऐसे में तुरंत संबंधित क्षेत्र में सुरक्षा दीवार तैयार की जाए। स्थानीय लोगों ने उचित मुआवजे की भी मांग जिला प्रशासन से स्थानीय विधायक अजय सोलंकी के माध्यम से की है।बनकला की प्रधान रजनी देवी ने बताया कि खादरबाग मालोंवाला मारकंडा पुल के समीप कादर खान के मकान की जमीन भी खिसक गई है। रजनी देवी ने बताया कि इस सिलसिले में भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर खादर बाग मालोंवाला नेशनल हाईवे 707 मारकंडा पुल के समीप कादर खान के घर की जमीन भारी बारिश के कारण खिसक गई है। जिससे मकान को नुकसान हुआ है।ऐसे में ग्राम पंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से जिला प्रशासन से मांग की गई है कि तुरंत इन मकानों की सुरक्षा के लिए दीवार का निर्माण किया जाए। उधर नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि इन दोनों ही मामलों को जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है तथा उचित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.