बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निवास स्थान विजयपुर में शनिवार को शिवलिंग की स्थापना की गई। इस दौरान विधिवत पूजा अर्चना और हवन यज्ञ के साथ शिवलिंग स्थापित किया गया।
इस कार्यक्रम में जगत प्रकाश नड्डा, उनकी धर्मपत्नी डॉ. मल्लिका नड्डा, पिता नारायण लाल नड्डा सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। इस मौके पर कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसमें हिमाचल के प्रसिद्ध भजन गायक अभिषेक सोनी ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, जगत प्रकाश नड्डा के पुत्र हरीश नड्डा ने भजन गायक अभिषेक सोनी को चुनरी, टोपी और भोले शंकर की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक त्रिलोक जमवाल, झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान और मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
