मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मंडी से 6 किलोमीटर के पास हुए लैंडस्लाइड के कारण राष्ट्रीय राज्य मार्ग लगातार सात दिन से बंद है, जिससे सारी बड़ी गाडिय़ों की ट्रांसपोर्टेशन प्रभावित हुई है, वहीं दिल्ली व पंजाब जैसे अलग-अलग राज्यों से डिलीवरी के लिए आई समान की 200 से ज्यादा गाडिय़ा रोड बंद होने के कारण मंडी में फंसी हुई हैं।बिंद्रावनी में फंसे ट्रक चालकों का कहना है कि ट्रक में लोड किया गया सामान लेह लद्दाख में छोडऩा था, लेकिन सडक़ बंद होने के कारण सामान की डिलीवरी अभी तक नहीं हो पाई है। ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि मंडी में फंसे ट्रक और बस ऑपरेटरों को जिला प्रशासन द्वारा कोई राहत प्रदान नहीं की गई है और उन्हें अपने ही खर्चे पर सब कुछ करना पड़ रहा है।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Monday, October 5
