नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- हिमाचल लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बयान दिया है कि हिमाचल के कुल्लू , मनाली और अन्य क्षेत्रों में हुई भारी तबाही का कारण अवैध खनन है। उन्होंने कहा की अवैध खनन के कारण नदी , नालों ने अपना रुख बदल लिया और हिमाचल को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। इस बयान का समर्थन करते हुए पांवटा से प्रदीप चौहान ने एक बयान जारी कर कहा कि लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह के अवैध खनन से हिमाचल में नुकसान हुआ है।
इसका समर्थन करते हुए चौहान ने कहा कि वह इस बयान में बिलकुल सचाई है हिमाचल में हुई भारी तबाही का एक कारण अवैध खनन है। प्रदीप चौहान ने उद्योग मंत्री के बयान को गल्त और खनन माफिया का समर्थक बताते हुए कहा जिस में अपने बयान में कहा कि आपदा का कारण अवैध खनन नहीं बल्कि भारी बारिश और बादल फटना है। उन्होंने मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हिमाचल में तबाही का कारण अवैध खनन ही है। अवैध खनन होने से नदी नालों ने रिहायशी इलाकों की तरफ रुख कर दिया जिससे हिमाचल के लोगों को जान और माल का भारी नुकसान सहना पड़ा। चौहान ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को कहा कि यदि आपको हिमाचल में अवैध खनन दिखाई नही देता तो हम आपको अवैध खनन के सबूत देंगे , दिन – रात अवैध खनन किया जाता है। प्रदीप चौहान ने ये भी कहा कि ऐसा क्या हो गया कि भाजपा की सरकार में आपको अवैध खनन नजर आता था और मंत्री बनते ही सारा अवैध खनन वैध हो गया। प्रदीप चौहान ने मंत्री हर्षवर्धन चौहान को सचेत करते हुए कहा कि अभी भी समय है अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई तो वो दिन दूर नहीं जब पांवटा साहिब के आस पास के इलाकों में भी भारी तबाही लोगो को देखनी पड़ सकती है।