काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जल शक्ति विभाग के कर्मी पर एक युवक ने दराट से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता मांगो राम ने बताया कि वह मस्तगढ़ में बतौर फीटर कार्यरत है और शुक्रवार को वह एक अन्य कर्मी के साथ काम पर थे इसी दौरान तला गांव के युवक कुलदीप ने उसके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इस बीच उसने दराट लेकर उन पर हमला कर दिया और उनकी बाजू लहूलुहान कर दी।इसके बारे में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया है और पुलिस चौकी कोटला में शिकायत दर्ज करवाई है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और शिकायतकर्ता का मेडिकल करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
