लाहौल स्पीति ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) लाहौल घाटी का जाहलमा नाला फिर उफान पर है। नाले किनारे भूमि कटाव का क्रम लगातार जारी है। भूमि कटाव से लिंडूर गांव में दरारें आ गई है जिससे गांव का अस्तित्व भी खतरे में पड़ गया है। गांव में लगभग एक किमी के क्षेत्र में दरार आ गई है और लगातार भूमि कटाव हो रहा है। जिससे ग्रामीणों की दिक्कत बढ़ी है।जून महीने के दूसरे सप्ताह से नाला लगातार उफान पर है। नाले में हर रोज बाढ़ आ रही है। मलबे ने चंद्रभागा नदी में झील बना दी है। अब यह झील खतरे पर पहुंच गई है।
झील का दायरा बढ़ने से ग्रामीणों की कई बीघा भूमि लगभग एक महीने से पानी में डूबी हुई है। झील का पानी अब नदी पर बने पुल से उपर होने लगा है। इससे जोबरंग, रापे व राशेल के सैंकड़ों ग्रामीणों की दिक्कत बढ़ गई है। शनिवार को रेवन्यू विभाग के अधिकारियों ने झील का दौरा किया। आज उपायुक्त लाहुल स्पीति राहुल कुमार हालात का जायजा लेंगे।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
