लाहौल स्पीति ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) शनिवार देर रात सीमा सड़क संगठन में संतरी के पद पर तैनात बहादुर सिंह केलोंग के पास मनाली लेह हाईवे में अजंगलुपा नामक जगह से नीचे गिर गया, जिस कारण उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रात भर माउंटेनियरिंग, पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेकी कर रविवार सुबह 4 बजे शव को ढूंढकर सड़क तक पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग ले जाया गया और औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक शख्स नेपाल का रहने वाला था। ग्रामीण राजस्व अधिकारी संजू राणा ने बताया कि सरकार के मैन्युअल के अंतर्गत पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए की राशि जारी की जाएगी। फिलहाल 25 हजार रुपए फौरी राहत दी जा रही है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
