मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) शनिवार शाम को एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कास सवार पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि बेटे सहित तीन अन्य घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान खेम सिंह (26) और लता देवी (24) पत्नी खेम सिंह के तौर पर हुई है, जबकि घायलों में चंद्रमणि (29), संजय कुमार (20) और रुद्रांश (4) पुत्र खेम सिंह शामिल हैं। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार हादसे के समय खेम सिंह किसी काम के चलते परिवार सहित थुनाग आया था। यहां से वापस जाते समय लेहगला के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में खेम सिंह और उसकी गर्भवती पत्नी लता देवी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है मृतक लता देवी 8 महीने के गर्भवती थी। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पति-पत्नी के शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
