नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा ):- अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन तथा उसके आसपास के क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 150 छात्र भाग ले रहे है। ग्रीष्मावकाश के दौरान आयोजित समर कैंप में छात्र विभिन्न खेलों जैसे बैडमिंटन, फुटबाल, स्केटिंग, शूटिंग के नियमों को बारीकी से जान पाएँगे।
आर्ट एंड क्राफ्ट , कैलीग्राफी, नृत्य, संगीत, योगा, थिएटर , जूडो, ऐरोबिक्स , जैसी गतिविधियों में भाग लेकर अपने अवकाश के समय को सुनियोजित कर सकेंगे। इस वर्ष अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में जिले की पहली स्टेमलैब का शुभारंभ भी हुआ है। स्टेमलैब की गतिविधियों में भी छात्रों ने बढ़चढ़ कर उत्साह दिखाया है।
अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में विशेष प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु शूटिंग के लिए करणवीर सिंह, स्टेमलेब के लिए प्रिंस कालरा तथा रामसिंह, डांस के लिए दिनेश अपनी सेवाएँ दे रहे है।
अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की निदेशिका एवं प्रधानाचार्या दविंदर कौर साहनी ने छात्रों को संबोधित करते हुए इस वर्ष अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल समर कैंप को “थीम ऑफ़ वननेस” से नवाजा तथा अनुशासित व सफल समर कैंप की आशा जताई।
अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन अनिल जैन तथा जनरल सेक्रेटरी सचिन जैन ने उत्साहवर्धक समर कैंप में आए छात्रों का सह्रदय स्वागत किया व छात्रों को शुभकामनाएँ दी।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
