काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की मार्कशीट में हुई गलतियों को सुधारने के लिए प्रदेश के समस्त स्कूल प्रधानाचार्यों को प्रमाण पत्र वापस करने का फरमान जारी किया है। इन मार्कशीट में विज्ञान संकाय के फिजिक्स विषय में लिखित और प्रेक्टिकल के अंक अलग-अलग मुद्रित नहीं किए गए हैं।प्रधानाचार्यों को लिखे पत्र में कहा गया है कि यदि ऐसे प्रमाण पत्र स्कूल को प्राप्त हुए हैं तो उनको बोर्ड कार्यालय में वापिस जमा करवा दिया जाए, जिससे नए प्रमाण पत्र जारी किए जा सकें। गौरतलब है कि बोर्ड की ओर से हाल ही में इस वर्ष आयोजित बारहवीं की परीक्षा के प्रमाण पत्र स्कूलों को जारी किए गए थे, जिनमें से कुछ प्रमाण पत्रों में विज्ञान संकाय के फिजिक्स विषय के लिखित और प्रेक्टिकल परीक्षा के अंक अलग-अलग मुद्रित नहीं हुए थे। अब बोर्ड गलती सुधारने के लिए ऐसे प्रमाण पत्रों को वापस मंगवा रहा है। बोर्ड सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि इस संबंध में बोर्ड ने जांच बिठा दी है। उसके उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
