चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) चम्बा के भरमौर उपमंडल में भरमौर से पांगी की तरफ जा रही करीब 150 भेड़-बकरियां ग्लेशियर गिरने से इसकी जद्द में आकर दफन हो गईं जबकि 50 से अधिक भेड़-बकरियों के घायल होने की सूचना है। पीड़ित भेड़पालकों के रिश्तेदार ने भरमौर प्रशासन को घटना की सूचना दी। इसके बाद मौके पर राजस्व विभाग की एक टीम रवाना की गई है।जानकारी के अनुसार भरमौर उपमंडल की ग्राम पंचायत उल्लांसा के प्रीतम चंद पुत्र मनख गांव सतनाला डाकघर उल्लांसा, उत्तम चंद पुत्र मनख गांव सतनाला डाक घर उल्लांसा, भूपिंद्र पुत्र बेहमी गांव व डाकघर उल्लांसा तथा जग्गो पुत्र मांगनू राम पंचायत टिकरी भटियात के भेड़पालक अपनी भेड़-बकरियों के साथ भरमौर से पांगी की ओर जा रहे थे। इस दौरान काली छो जोत को पार करते समय अचानक ग्लेशियर टूटकर सामने आ गया, इसकी जद्द में आने से करीब 150 भेड़-बकरियां ग्लेशियर के नीचे दफन हो गईं, जबकि 50 भेड़-बकरियां घायल हो गईं।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
