हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सीनियर सिटीजन कॉउंसिल हमीरपुर आपदा राहत कोष में 21 लाख रुपये दान करेगी। संस्था यह राशि विधायक सदर आशीष शर्मा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के हमीरपुर, बिलासपुर या ऊना जिलों में होने वाले आगामी दौरे के दौरान भेंट करेगी। आज सीनियर सिटीजन कॉउंसिल हमीरपुर के पदाधिकारियों ने एक कार्यक्रम आयोजित कर विधायक आशीष शर्मा के कर कमलों से इस राशि को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में देने का निर्णय लिया।मासिक बैठक में लिया गया था निर्णयसंस्था के प्रधान विजय कुमार पुरी ने कहा कि आपदा कि स्थिति में संस्था हमेशा सहायता करती है। इस बार भी मासिक बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि आपदा राहत कोष में राशि दी जाएगी।आज विधायक आशीष शर्मा के साथ बैठक आयोजित की गई और निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री के हमीरपुर, बिलासपुर या ऊना जिलों के दौरे के दौरान यह चेक दिया जाएगा। वहीं विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि मानवता के उत्थान और कल्याण के लिए सराहनीय कार्य कर रही सीनियर सिटीजन कॉउंसिल हमेशा प्रेरणा देती है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
