कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला कुल्लू में प्राकृतिक आपदा थमने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक क्षेत्र में बादल फटने की सूचना आ रही है। अब कुल्लू के काईस गांव में कोटा नाला में रात को करीब तीन बजे बादल फटा है।बादल फटने से बाढ़ आ गई और नाले के आस-पास रह रहे मकान व दुकानें बहा ले गई। सड़क किनारे खड़ी बोलेरो कैंपर गाड़ी नंबर एचपी 34ए 9595 में सोए हुए चार व्यक्ति को बहा ले गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव की पहचान 28 वर्षीय बादल शर्मा पुत्र गणेश शर्मा गाव चंसारी डाक घर बारी पधर तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है।दोनों घायलों को भेजा गया अस्पताल
अन्य दो व्यक्ति 53 वर्षीय खेम चंद पुत्र नानक चंद गाव बडोगी डाक घर न्योली तहसील व जिला कुल्लू व 38 वर्षीय सुरेश शर्मा पुत्र लैस राम गाव चंसारी डाकघर बारी पधर तहसील व जिला कुल्लू घायल हुए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेजा गया है जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है। इस हादसे में 6गाड़ियां और 3 दोपहिया वाहन भी बहे।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
