पाँवटा साहिब (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सरदार ओंकार सिंह के आकस्मिक निधन हो गया है। बता दें उन्होंने 80 वर्ष की उमर में अंतिम सांस ली है।बता दें उनकी अंतिम यात्रा सोमवार को उनके निजी निवास स्थान पांवटा साहिब से स्वर्गधाम के लिए निकाली जहां उनकी अंतिम क्रिया गया। बता दें कांग्रेस के वरिष्ठ एवं कद्दावर नेता सरदार ओंकार सिंह की हृदय गति रुकने से निधन हुआ।कल अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हे पावंटा साहिब के जेसी जुनेजा हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन हालत में कोई सुधार ना होते हुए उन्हें रेफर किया गया। उत्तराखंड के निजी अस्पताल में उन्होंने उपचार के दौरान रविवार को शाम 7 बजे दम तोड़ दिया।सरदार ओंकार सिंह एक किसान पुत्र थे, वहीं वह एक सफल उद्योगपति एवं कारोबारी व्यक्ति के साथ एक राजनीतिज्ञ भी रहे हैं, जिस के चलते पूरे शहर में उनकी एक अलग पहचान थी। सरदार ओंकार सिंह बड़े ही हंसमुख, दयालु एवं मिलनसार तथा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे, उनके जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई हैं। सरदार ओंकार सिंह अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र व भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
