सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के फार्मा हब बद्दी में एक और नकली दवा बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ हुआ है। मेगटेक इंटरप्राइजिज काठा में मैनकाइंड व इंटास फार्मा की नकली दवाएं बन रही थीं। ड्रग विभाग ने फैक्टरी से 55 लाख की नकली दवाएं जब्त की हैं। फैक्टरी को सीज कर दिया है। आरोपी मालिक फरार है। बताया जा रहा है इस कंपनी ने 10 से 12 साल पहले लाइसेंस लिया था। आरोपी केवल दिल्ली ही नकली माल सप्लाई करता था। बद्दी में इससे पहले नकली दवाएं बनाने वाली दो कंपनियाें को पकड़ा जा चुका है। कच्चे माल का एक सप्लायर भी गिरफ्तार किया जा चुका है। ड्रग विभाग को रात को नकली दवाई भेजने की सूचना मिली। टीम को बद्दी स्थित ट्रांसपोर्ट गोदाम आरएस रोड लाइन साईं रोड में नकली दवाइयों का एक बड़ा भंडार मिला। इन दवाओं की खेप दिल्ली भेजी जा रही थी। यहां सिक्किम निर्मित मैनकाइंड और इंटास फार्मा की चीनी और मल्टीविटामिन की 55 लाख की कीमत की नकली दवाएं बरामद की गईं।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
