नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा ) उद्योग, आयुष एवं संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान अगले तीन दिनों तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। वह इस दौरान शिलाई और पावंटा विधानसभा के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वह 18 जुलाई को देर सायं पांवटा साहिब पहुंचेंगे। 19 जुलाई को उद्योग मंत्री पांवटा से शिलाई के बीच अनेक गांवों में जाकर बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लेंगे। वह अत्यधिक वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुई विभिन्न सड़कों व अन्य परियोजनाओं का भी दौरा करेंगे और सड़क मार्गों की बहाली के लिये अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे। उनका रात्रि ठहराव शिलाई में होगा जहां वह लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।
हर्षवर्धन चौहान 20 जुलाई को शिलाई से प्रातः 11 बजे पावंटा की ओर रवाना होंगे और शिलाई तथा पावंटा विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में जाकर बाढ़ से हुई क्षति का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करेंगे। वह 20 जुलाई को पांवटा साहिब में रूकेंगे और 21 जुलाई को प्रातः शिमला के लिये रवाना होंगे।
हर्षवर्धन चौहान के साथ उनके प्रवास के दौरान संबंधित क्षेत्रों के पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि, कांग्रेस के पदाधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
