Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»Sirmour News: जल भंडारण टैंकों की मौजूदा स्थिति की शीघ्र रिपोर्ट करें अधिकारी-सुमित खिमटा फायर सेफ्टी उपायों को लेकर बैठक आयोजित
    सिरमौर

    Sirmour News: जल भंडारण टैंकों की मौजूदा स्थिति की शीघ्र रिपोर्ट करें अधिकारी-सुमित खिमटा फायर सेफ्टी उपायों को लेकर बैठक आयोजित

    By Himachal VartaJuly 18, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   उपायुक्त सुमित खिमटा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके द्वारा निर्मित सामुदायिक अथवा निजी जल भंडारण टैंकों की मौजूदा स्थिति को शीघ्र स्पष्ट करने को कहा है। वह फायर सेफ्टी उपायों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न 9 या 10 ग्राम पंचायतों के कलस्टर में जहां घनी आबादी है अथवा जंगलों से घिरी है, ऐसी ग्राम पंचायतों के किसी भी क्षेत्र में आगजनी की घटना की स्थिति में जल भण्डारण टैंकों की अपडेट सूची तथा जियो टैगिंग अति आवश्यक है। उन्होंने वन विभाग, डीआरडीए, जल शक्ति, लोक निर्माण, ग्रामीण विकास तथा कृषि विभागों को नाहन विधानसभा की 10 ग्राम पंचायतों के कलस्टर में सभी प्रकार के जल भंडारण टैंकों का मौजूदा स्थिति, उनकी क्षमता तथा आपातकाल में पानी भरने की व्यवहार्यता इत्यादि की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा। उन्होंने विभागों से भविष्य में विभिन्न योजनाओं के तहत निर्मित किये जाने वाले टैंकों की वस्तुस्थिति भी स्पष्ट करने के निर्देश दिये।

    उपायुक्त ने जिन 10 ग्राम पंचायतों का कलस्टर बनाने की बात कही उनमें सुरला, देवला करला, वारला भूड, सलानी, टिलो, सेनवाला, आमवाला, त्रिलोकपुर, कालाअंब, वर्मा पापडी, सलानी कटोला शामिल हैं जो लगभग 20 किलोमीटर की परिधि में फैली हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश आगजनी की घटनाएं जंगलों में आग की होती हैं और आवश्यकता पड़ने पर पास वाले किसी भी टैंक से पानी प्राप्त किया जा सके, इसके लिये यह पूरा अभ्यास किया जा रहा है। उन्होंने वन विभाग को कैम्पा के तहत तथा अन्य विभागों को उनकी अलग अलग योजनाओं जैसे मनरेगा, अमृत सरोवर योजना, जल से कृषि योजना में निधि से टैंकों के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया।
    परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
    बैठक में वन मण्डलाधिकारी सौरभ, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी प्रेम ठाकुर, विक्रम ठाकुर जिला पंचायत अधिकारी, चेतन चौहान जिला राजस्व अधिकारी, राज कुमार जिला कृषि अधिकारी, उपनिदेशक बागवानी सतीश कुमार, अधिशाषी अभियंता वी.के. अग्रवाल, राजीव कुमार अधीक्षण अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.