नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( राजीव कुमार ) प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ-2023 को हिमाचल प्रदेश में लागू किया गया है। इसका लाभ प्राप्त करने के लिये कट ऑफ डेट को आगामी 31 जुलाई तक बढ़ाया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कृषि उप-निदेशक ने कहा कि योजना के तहत सिरमौर जिला को भी अधिसूचित किया गया है और धान तथा मक्का की फसलों को इसमें शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि धान व मक्का दोनों के लिये प्रति हेक्टेयर बमित राशि 60 हजार रूपये तय की गई है जबकि कृषक को प्रति हेक्टेयर केवल 1200 रुपये का प्रीमियम अदा करना होगा।
कृषि उप निदेशक ने कहा कि सभी किसानों की बीमा कवरेज भारत सरकार के पोर्टल पीएमएफबीवाई डॉट गोव डॉट इन (pmfby.gov.in) द्वारा ही स्वीकृत होगा। सभी किसानों का आधार नंबर होना अनिवार्य है। सरकार ने इस योजना को सभी किसानों के लिये स्वैच्छिक कर दिया है। उन्होंने किसानों से योजना का समुचित लाभ उठाने का आग्रह किया है।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Wednesday, June 17
