सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सोलन, धर्मपुर-कसौली वाया पाईनग्रोव स्कूल सड़क मार्ग के टूटने के कारण लोगों को आवाजाही के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि धर्मपुर-कसौली वाया लॉरेंस स्कूल सनावर सड़क भी भारी बारिश में कई जगह धंस चुकी है, जिससे उस पर भी बसों की आवाजाही नहीं हो रही है।हालांकि, अब लोक निर्माण विभाग कसौली मंडल ने धर्मपुर-कसौली वाया पाईनग्रोव स्कूल सड़क मार्ग के टूटने वाले स्थान पर वैकल्पिक मार्ग का निर्माण करना मंगलवार से शुरू कर दिया।’होटल व्यवसायियों को हुआ काफी नुकसान’कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि इस मुख्य सड़क के बंद होने से जहां कसौली से सोलन व धर्मपुर को आवाजाही के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, इस सड़क पर स्थित अनेकों होटलों में भी कारोबार प्रभावित होने से होटल व्यवसायियों को काफी नुकसान हुआ है।उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी कर इस सड़क पर वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। वैकल्पिक मार्ग बनने से लोगों को आवाजाही में आसानी होगी।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Monday, October 5
