ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) गुजरात से सीधे हिमाचल के लिए सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) और पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की सप्लाई होने जा रही है। इससे हिमाचल को सीएनजी की निर्बाध सप्लाई मिलेगी। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के बाथू में बने मदर स्टेशन का कनेक्शन गुजरात से मिलने वाली सप्लाई के साथ जुड़ेगा। गुजरात को यह सप्लाई विदेश से मिलती है। बाथू मदर स्टेशन आगामी 15 अगस्त से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। गुजरात से सीधी सप्लाई के लिए ऊना जिले के हरोली उपमंडल में बाथू गांव में बना मदर स्टेशन पंजाब के मेहंदावल एसबी से जुड़ेगा। यहां से बाथू मदर स्टेशन को टैप कनेक्शन मिलेगा और इस तरह बाथू मदर स्टेशन की कनेक्टिविटी सीधे गुजरात के साथ हो जाएगी। यहां से रोजाना बाथू स्थित मदर स्टेशन को रोजाना 80 हजार यूनिट सप्लाई होगी। इस मदर स्टेशन के जरिये आगे हिमाचल के अन्य जिलों तक सीएनजी और पीएनजी उपलब्ध होगी।बाथू मदर स्टेशन पर सीएनजी की सप्लाई आती रहेगी और इसे ट्रकों के माध्यम से दूसरी जगहों में पहुंचाया जाएगा। बाथू से कांगड़ा, चंबा, ऊना, बिलासपुर हमीरपुर को सीएनजी और पीएनजी सप्लाई होगी। जबकि मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर में सीएनजी और पीएनजी को लेकर काम कर रही गैसोनेट कंपनी भी बीपीसीएल से संपर्क साध रही है। पंजाब के मेहंदावल एसबी से बाथू मदर स्टेशन के लिए इन दिनों पाइप बिछ रही है। 4.7 किलोमीटर लंबी पाइप बिछाई जा रही है।बाथू में बने मदर स्टेशन को 15 अगस्त तक शुरू करने का लक्ष्य है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
