नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):– जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब राजबन स्थित सीसीआई फैक्टरी के गेट के समीप सड़क हादसे में ट्रक क्लीनर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सीसीआई इकाई से ट्रक नंबर एचपी 71-6266 निकल रहा था। ट्रक को चालक राम स्वरूप चला रहा था।ट्रक क्लीनर सुनील कुमार(20) पुत्र गुमान सिंह निवासी पंचायत क्यारी गुंडाह के ग्राम कुराया ने कंपनी गेट के पास ट्रक के बाहर जाने की एंट्री करवाई और उसके बाद ट्रक में चढ़ गया। इस बीच चालक ने ट्रक को आगे लापरवाही से चला दिया। ट्रक को एक दम चलाने के कारण क्लीनर सुनील कुमार ट्रक से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया।ट्रक के नीचे गिरने के कारण क्लीनर सुनील कुमार को छाती, टांग और अन्य हिस्सों में चोटें लगीं। हादसा के बाद फैक्टरी के सुरक्षा कर्मियों और चालक समेत अन्य लोगों ने ट्रक मालिक की कार में घायल को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर पांवटा सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रेफर किया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
