चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) चाटा नाला में अस्थायी पुल बना दिया है, जिसके बाद चारागाहों में मूसलाधार बारिश के चलते फंस कर रह गए भेडपालकों की जान में जान आ गई है। दरअसल होली घाटी को धर्मशाला से जोडऩे वाले इंद्रहार जोत के साथ लगती चारागाहों पर क्षेत्र के आधा दर्जन के करीब भेड़पालक अपने पशुधन के साथ हैं।बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण यहां पडऩे वाला चाटा नाला उफान पर आ गया और भेड़पालकों के आर-पार होने के चलते यहां बनाया अस्थायी पुल बह गया। इसके बाद एसडीएम भरमौर कुलवीर राणा ने ग्राम पंचायत क्वारसी की प्रधान सुरसा देवी को निर्देश जारी कर भेड़पालकों के लिए रास्ता तैयार करने के निर्देश दिए। लिहाजा लंबा पैदल सफर तय करने के बाद पंचायत की ओर से भेजा एक दल मौके पर पहुंचा और अस्थायी पुल का निर्माण करवाया। प्रधान सुरसा देवी ने बताया कि नाले के बीचोंबीच एक ग्लेशियर भी इस दौरान टूट पड़ा दिखा है, जिससे नाले का बहाव रुकने की आशंका पैदा हो गई, लेकिन किस्मत ठीक रही कि पानी का बहाव नहीं रुका और नाले पर तरंगड़ी का निर्माण कर लिया गया। अब भेड़पालक अपने डेरे तक खाद्य सामग्री पहुंचा सकेंगे।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
