कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कुल्लू पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा है कि इस आपदा के चलते हिमाचल प्रदेश में जलशक्ति विभाग की 1067 योजनाएं डैमेज हुई हैं जिससे विभाग को 1439 करोड रुपए का नुकसान हुआ है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम को अब तक 10 करोड़ का नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा है कि सबसे ज्यादा बस रूट कुल्लू जिला में प्रभावित हुए हैं।यहां कुल 334 बस रूट में से अभी तक सिर्फ 17 रूट ही बहाल हो पाए हैं, जबकि वोल्वो के बस रूट भी प्रभावित पड़े हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुल्लू जिला मुख्यालय में नगर परिषद के 11 वार्ड की जनता को पानी की सप्लाई देने के लिए 20 करोड़ से बनाई गई योजना प्रभावित हुई है। ऐसे में शहर वासियों को पानी उपलब्ध करवाने के लिए सुमा रोपा से छह करोड़ रुपए की नई योजना को टैप करके शहर के लिए पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है।बिजली बोर्ड को बरसात की वजह से अभी तक 1451 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है। बिजली बोर्ड के करीब एक हजार ट्रांसफार्मर अभी भी पूरे प्रदेश में ठप हैं और इसकी वजह से कई क्षेत्रों में बिजली बहाल नहीं हो पाई। सबसे ज्यादा कुल्लू जिला में बंद हैं। यहां 529 ट्रांसफार्मर बहाल नहीं हो पाए हैं जबकि मंडी में 224 ट्रांसफार्मर बंद होने की वजह से कई गांव अंधेरे में डूबे हैं। चंबा में 131, सिरमौर में 121 और शिमला में 97 ट्रांसफार्मर बंद हैं।
Breakng
- 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
- ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
- शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
- स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
- जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
- पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
Tuesday, June 2
