बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) खूनी झड़प में एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों में काफी देर तक किसी बात को लेकर लड़ाई होती रही। इसकी आवाजें साथ रहते अन्य प्रवासी कामगारों ने भी सुनी।इतने में अचानक गुस्से में आकर एक ने दूसरे के सिर पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मकान मालिक रामजी निवासी कोटलू की शिकायत पर आरोपित के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।रामजी के मुताबिक, उसने एक छह कमरे का मकान यूको बैंक झंडूता के पास बना रखा है तथा इनमें से चार कमरे प्रवासी कामगारों को किराये पर दे रखे हैं। वह स्वयं कोटलू में अपनी पत्नी के साथ रहता है। बुधवार रात को करीब पौने बारह बजे उसे पुलिस ने फोन पर सूचना दी कि उसके किरायेदारों में झगड़ा हुआ है। इसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।वह घटना स्थल पर पहुंचा तो उसके अन्य किरायेदारों मोहम्मद कैफ निवासी गांव करमसखेड़ी-नजीबाबाद जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश व यादराम निवासी बजीर गंज मोहल्ला होली चौक जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश व उसकी पत्नी सोमवती ने बताया कि उसके कमरे में रहने वाले मनोज कुमार व धीरज कुमार आपस में लड़ रहे थे, जिससे धीरज कुमार को गंभीर चोट लगी है और उसे उपचार के लिए सीएचसी झंडूता ले गए हैं, जबकि मारपीट करने वाला मनोज कुमार मौके से फरार हो गया है।राम जी ने बताया कि जब वह पुलिस के साथ सीएचसी पहुंचा तो चिकित्सक ने बताया कि धीरज कुमार की मौत हो गई है। मृतक के सिर पर किसी तेजधार हथियार से तथा शरीर में भी चोट के निशान पाए गए हैं।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
