नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) नाहन शिमला नेशनल हाईवे 907ए पर बनोग के समीप चावलों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने से दो कार व एक बाइक उसकी चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।जानकारी के अनुसार, ट्रक वीरवार रात हरियाणा से चावल लेकर शिमला की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस बीच एक कार को पास देते हुए ट्रक सड़क किनारे पलट गया। यहां सड़क के किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे बुरी तरह कुचली गई, जबकि दो कारें भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं।
चालक के खिलफ लापरवाही का मामला दर्ज घटना की जानकारी स्थानीय युवक ने गुन्नूघाट पुलिस चौकी को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
