मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जोगिंद्रनगर के नागचला में 75 वर्षीय बुजुर्ग की सिर पर डंडा मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रिखी राम पुत्र कातकू राम निवासी नकेहड़ के रूप में हुई है। मृतक फ़ौज से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद पुलिस में भी सेवाएं दे चुके थे। वह सरकाघाट पुलिस से ट्रैफिक कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।रिखी राम नागचला में अपनी छोटी-मोटी दुकानदारी के साथ घराट चलाने का काम करते थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर निर्मल सिंह सहित समस्त पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका है और मंडी से फोरेंसिक टीम का इंतजार किया जा रहा है। गौरतलब है कि दो साल पहले इसी गांव की ज्योति जिसकी भी निर्मम हत्या हुई थी और रिखी राम ज्योति के पिता बृजभूषण के सगे चाचा थे। बृजभूषण ने रिखी राम की हत्या का शक जताया है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
