नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पच्छाद के मुख्यालय सराहां बस स्टैंड के पास एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक बाइक सड़क की विपरीत दिशा में जाकर पैरापिट से टकराने के बाद उछल कर करीब 10 फीट नीचे खाई में जा गिरी।हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल सराहां लाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रैफर किया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर है। युवकों की पहचान विशाल पुत्र विद्यादत्त निवासी चनाड व मुकेश निवासी जनोट के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक बाइक (एचपी-16-8297) पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह सराहां बस स्टैंड के पास पहुंचे तो अचानक बाइक पैरापिट से टकराने के बाद उछल कर करीब 10 फीट नीचे खाई में जा गिरी। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। हादसे की पुष्टि डीएसपी अरुण मोदी ने की है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
