लाहौल स्पीति ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) वन विभाग को जड़ी बूटियों के अवैध तस्करों को लेकर बार-बार शिकायतें मिल रही थीं। किलाड़ से सटे तिंदी क्षेत्र में गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने जंगली जड़ी-बूटी की अवैध तस्करी के आरोप में 5 लोगों को धर दबोचा है।विभाग ने वन अधिनियम 1927 की धारा 68 के तहत इन तस्करों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया है। वन मंडल अधिकारी लाहुल अनिकेत बानवे ने बताया कि लाहुल वन मंडल के तिंदी रेंज की एक वन गश्ती टीम ने अपने नियमित गश्त के दौरान अवैध रूप से निकाले गए जंगली लहसुन (फ्रिटिलारिया सिरोसा) के साथ पांच लोगों को पकड़ा है। संरक्षित वन क्षेत्र के पास तिंदी वन बीट के केण रेंज वन अधिकारी तिंदी वीरभद्र सिंह ने इसकी जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दी। वन मंडल अधिकारी ने बताया कि गश्ती दल ने 13 किलोग्राम ताजा जंगली लहसुन जब्त किया है।व्यक्तियों की पहचान हसन पुत्र गुलाम मोहम्मद, लतीफ पुत्र सेबर, प्यारदीन पुत्र हसन, हाशम पुत्र प्यारदीन, हामिद पुत्र अब्दुल लतीफ सभी निवासी ग्राम ढांड डाकघर कथेल, तहसील तीसा, जिला-चंबा के निवासी हैं। भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 68 के तहत मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों से 30 हजार का जुर्माना वसूला गया है। वन मंडल अधिकारी लाहुल अनिकेत वानवे ने कहा कि लाहुल का वन क्षेत्र और इसकी जैव विविधता विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों के लिए प्रसिद्ध है। यहां केवल प्रत्येक वन क्षेत्र के अधिकार धारकों को ही इसकी अनुमति है। लाहुल वन मंडल के कर्मचारी अवैध कटाई के साथ-साथ अस्थिर कटाई प्रथाओं पर जांच सुनिश्चित करने के लिए निरंतर निगरानी कर रहे हैं ।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
