Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चंबा»Chamba News : चम्बा जिले में जाली दस्तावेज के आधार पर शाखा प्रबंधक बन गए खुलासे के बाद विभाग ने कार्यवाही शुरू की।
    चंबा

    Chamba News : चम्बा जिले में जाली दस्तावेज के आधार पर शाखा प्रबंधक बन गए खुलासे के बाद विभाग ने कार्यवाही शुरू की।

    By Himachal VartaJuly 20, 2023
    Facebook WhatsApp

    चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तीन लोग डाक विभाग में शाखा प्रबंधक बन गए। इस बात का खुलासा होने के बाद विभाग ने एफआईआर दर्ज करवा दी है। जाली दस्तावेजों का खुलासा उस समय हुआ, जब डाक विभाग ने सर्किल लेवल पर नए कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच शुरू की। इस दौरान तीन शाखा प्रबंधक ऐसे मिले जिनके दस्तावेजों में गड़बड़ी थी। विभाग ने इसको लेकर पुलिस थाना चंबा में एफआईआर दर्ज करवा दी। थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है। वे खुद टीम की अगुवाई कर रहे हैं। जल्द ही इस भर्ती प्रक्रिया में बरती अनियमितता का भंडाफोड़ होने की उम्मीद है। पुलिस ने दस्तावेजों से लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के दौरान आरोप साबित होने पर पुलिस इन तीनों कर्मचारियों को गिरफ्तार भी कर सकती है। ये तीनों कर्मचारी बाहरी राज्य से संबंधित हैं।करीब पांच माह पहले केंद्र स्तर पर डाक विभाग में ब्रांच मैनेजरों की भर्ती की थी। यह भर्ती जिला चंबा सहित प्रदेश के दूसरे जिलों में हुई। ऐसे में जिला चंबा में फर्जी दस्तावेज का मामला सामने आने पर प्रदेश के दूसरे जिलों में भी इस तरह से फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी हासिल करने की शंका जताई जा रही है। फिलहाल चंबा पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करके अपनी छानबीन शुरू कर दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.