शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) शिमला जिले के कोटखाई बाईपास पर आज चलती कार पर एक पेड़ गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। पुलिस थाना कोटखाई से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ऑल्टो कार कोटखाई बस स्टैंड की तरफ से एनएच-705 की तरफ जा रही थी। इसी दौरान देवदार का पेड़ कार पर गिर गया। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार बालकृष्ण(52) पुत्र पूर्ण सुख गांव सरनधार डॉ. देवरी खनेटी कोटखाई की अस्पताल पहुंचाने से पहले ही मौत हो गई। वहीं, राजेश्वर( 54) पुत्र दयाल गांव सरनधार देवरी खनेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई की जा रही है ।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
