बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कुटलैहड़ क्षेत्र के तहत रायपुर मैदान में गोबिंद सागर झील में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। वह जल शक्ति विभाग में बतौर पम्प ऑप्रेटर कार्यरत था। झील में व्यक्ति के डूबने की घटना की सूचना मिलते ही बंगाणा पुलिस मौके पर पहुंच गई। वीरवार सायं 5 बजे के करीब उक्त व्यक्ति झील में नहाने उतर गया और गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। झील के आसपास पशु चरा रहे लोगों के शोर मचाने पर स्थानीय युवाओं ने उक्त व्यक्ति को झील से बाहर निकाला और उपचार के लिए तुरंत सीएचसी थानाकलां पहुंचाया लेकिन वहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान पवन कुमार निवासी रायपुर मैदान के रूप में हुई है। एसएचओ रविपाल शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भिजवा दिया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
