काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कांगड़ा पुलिस ने 85 करोड़ रुपये के 100 खातों को सीज किया है।फर्जी अकाउंट मामले में कांगड़ा पुलिस ने 85 करोड़ रुपये के 100 खातों को सीज किया है। ये खाते हिमाचल के साथ अन्य राज्यों के भी हैं। इस मामले में कई नामी कंपनियों का भी नाम सामने आया है, जिस पर पुलिस विभाग जांच कर रहा है। यह बात एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने धर्मशाला में एक प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि फर्जी अकाउंट मामले में पुलिस ने अब हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और यूपी राज्यों के करीब 11 लोगों को हिरासत में लिया था। इसके अलावा मनाली से भी पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे थे। मामले पर कार्रवाई करते हुए कांगड़ा पुलिस ने अब तक 100 बैंक खातों को सीज किया है। इन खातों में 85 करोड़ रुपये के करीब राशि है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी जांच जारी है। ऐसे खातों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुछ खाते नामी कंपनियों के भी हैं। कुछ और नाम भी सामने आए हैं। पुलिस उस दिशा में आगे बढ़ रही है। क्या था मामला
जिला मुख्यालय में रह रहे चंबा निवासी एक युवक ने पुलिस थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्होंने अपने एक दोस्त के माध्यम से केनरा बैंक में खाता खुलवाया था। इस दौरान उन्हें बैंक डिटेल नहीं दी गई थी। बाद में जब बैंक डिटेल निकलवाई तो उनके खाते से 65 लाख रुपये का लेनदेन हुआ पाया गया। इस पर उन्होंने धर्मशाला थाने में मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने बैजनाथ और पपरोला निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में पंजाब के मोहाली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के भी नौ लोगों को गिरफ्तार किया था।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
