किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला किन्नौर में 1 से 15 अगस्त तक होने वाली किन्नर कैलाश यात्रा को जिला प्रशासन द्वारा स्थगित कर दिया गया है। यह यात्रा अब 15 से 31 अगस्त तक प्रस्तावित कर दी गई है। डीसी किन्नौर तोरुल एस. रवीश ने बताया कि जिले में बारिश व विपरीत मौसम परिस्थितियों के चलते प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि 15 अगस्त से प्रस्तावित किन्नर कैलाश यात्रा भी उस समय की मौसम परिस्थितियों पर निर्भर करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि मौसम की विपरीत परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी ट्रैकिंग स्थलों पर रोक लगाई गई है इसलिए उन्होंने जिले के साथ-साथ बाहरी राज्यों के लोगों से भी अपील की है कि अपने स्तर पर ट्रैकिंग न करें।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
