मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मंडी:क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने बताया कि मंडी में भूतपूर्व सैनिकों के लिए ख़ास तौर पर कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह साक्षात्कार डेवलपमेंट मैनेजर के लगभग 7 पदों को भरने के लिए आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू 24 जुलाई को मॉडल करियर सेंटर (जिला रोजगार कार्यालय) खलियार, मंडी में लिए जाएंगे।क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए निर्धारित योग्यता बारहवीं, स्नातक तथा आयु सीमा 18-45 वर्ष रखी गई है। आवेदक का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए। चयनित आवेदकों को 20,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।अक्षय कुमार ने कहा कि इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रोजगार पहचान पत्र सहित 24 जुलाई को प्रातः 10 बजे मॉडल करियर सेंटर (जिला रोजगार कार्यालय) खलियार, मंडी में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
