Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»Sirmour News भारी बरसात से सिरमौर जिला में भारी तबाही, नुकसान का आंकड़ा 255 करोड़ से ऊपर पहुंचा- सुमित खिमटा
    सिरमौर

    Sirmour News भारी बरसात से सिरमौर जिला में भारी तबाही, नुकसान का आंकड़ा 255 करोड़ से ऊपर पहुंचा- सुमित खिमटा

    By Himachal VartaJuly 21, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज  रंजना शर्मा,-प्रदेश के अन्य जिलों की तरह ही भारी बरसात ने सिरमौर जिला में भी भयंकर तबाही मचाई है। सड़कों, पुलों, पेयजल योजनाओं, बिजली, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य तथा अन्य क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। जिला में अभी तक 255 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का आकलन किया गया है। आवश्यक सेवाओं को बहाल करने के जिला  में   हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। प्रशासन की प्राथमिता पेयजल, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की तुरंत बहाली के साथ प्रभावित लोगों को राहत एवं पुनर्वास है। सभी विभाग मुस्तैदी के साथ जिला में अपने-अपने विभाग की सेवाओं को पटरी पर लाने के प्रयास कर रहे हैं।
    उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सिरमौर जिला में 26 जून से 20 जुलाई 2023 के बीच हुई भारी वर्षा से 255 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का आकलन किया गया है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक नुकसान सड़कों, पेयजल योजनाओं और बिजली आपूर्ति ढांचे के साथ कृषि क्षेत्र का हुआ है।
    उन्होंने बताया कि जिला में लोक निर्माण विभाग की राज्य सड़कों का नुकसान 114 करोड़ आंका गया है। इसी प्रकार राष्ट्रीय उच्च मार्ग की सड़कों को 3.73 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि जिला में कई सड़कें अभी भी अवरूद्ध हैं जिन्हें विभाग द्वारा बहाल किया जा रहा है।
    सुमित खिमटा ने कहा कि जिला में पेयजल योजनाओं के ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है जिससे पेयजल वितरण में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। विभाग पेयजल योजनाओं की बहाली के लिए मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में 88.99 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पेयजल योजनाओं को आंका गया है। इसी प्रकार जिला में बिजली आपूर्ति के ढांचे को भी बहुत नुकसान हुआ हैं, जिसमें 6.50 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान बिजली क्षेत्र में आंका गया है।
    उपायुक्त ने बताया कि जिला में कृषि विभाग को 29.33 करोड़ से अधिक, उद्यान विभाग को 1.36 करोड़़ रुपये, पशुपालन विभाग को 41.20 लाख रुपये, स्वास्थ्य विभाग को 17 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। इसी प्रकार जिला में 7.66 करोड़ रुपये सामुदायिक संपत्तियों का नुकसान हुआ है। जिला में शिक्षा विभाग को करीब 28 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।
    उन्होंने बताया कि जिला में  चार लोगों के पक्का मकान क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट है, जिसके नुकसान का आकलन 18.80 लाख रुपये किया गया है। इसी प्रकार 14 लोगों के कच्चे मकान गिरने की सूचना हैं जिन्हें 5.32 लाख रुपये के नुकसान की रिपोर्ट है। जिला में 57 लोगों के मकानों को आंशिक नुकसान की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसका नुकसान 1.31 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। इसी प्रकार जिला में दो दुकानों को नुकसान होने की सूचना मिली है जिन्हें 15.50 लाख रुपये का नुकसान होने की सूचना है। इसी प्रकार जिला में 57 गऊशालाओं को करीब 9.36 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने बताया कि जिला में 2.95 लाख रुपये का पशु धन का नुकसान आंका गया है।
    सुमित खिमटा ने कहा कि भारी बरसात के कारण जिला में सात लोगों की मृत्यु तथा 14 लोगों के घायल होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई है।
    उपायुक्त ने बताया कि जिला में अभी तक 1.28 लाख रुपये की धनराशि अंतरिम राहत के रूप में प्रभावित परिवारों को उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप प्रभावित परिवारों को मुआवजा और राहत राशि प्रदान करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया जारी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.