नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज विधायक अजय सोलंकी ने आज गोरक्ष राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में आयोजित सत्र प्रारम्भ कार्यक्रम में भाग किया। उन्होंने इस अवसर पर महाविद्यालय की वैबसाईट का शुभारम्भ किया और यज्ञ में आहूति भी डाली।अजय सोलंकी ने कहा कि नाहन स्थित संस्कृत महाविद्यालय प्रदेश के सबसे पुराने संस्कृत महाविद्यालयों में से एक है। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय से कई प्रतिष्ठित संस्कृत आचार्यों ने शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि यह संस्कृत महाविद्यालय सिरमौर जिला की पहचान है।उन्होंने महाविद्यालय की विभिन्न मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर इनका शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ संदीप शर्मा ने इस अवसर महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पर प्रकाश डाला और महाविद्यालय परिसर की विभिन्न मांगो को रखा। विधायक अजय सोलंकी ने नाहन स्थित समग्र शिक्षा अभियान शिक्षा खण्ड नाहन के कार्यालय का निरीक्षण भी किया। खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी नाहन महिमा दत्त व सचिन चैहान व कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने अजय सोलंकीर को समृति भेट किया। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, जिला महामंत्री नरेंद्र तोमर, राकेश गर्ग, कपिल गर्ग, अनिल शर्मा, बिनेश राणा, संजय चैहान, गिरिराज, राम कुमार, पीटीए प्रेसिडेंट वैभव शुक्ला, विनिता, नीरजा तोमर, सुनीता शर्मा, ज्ञानेश्वर, सोमदत्त समेत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
