मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पुलिस की एसआईयू टीम ने सुंदरनगर के डोडवां में एक युवक को 64.17 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राज कुमार उर्भ राजू (39) निवासी धगयारा डाकघर भोजपुर तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम ने शुक्रवार शाम को सुंदरनगर के डोडवां में नाका लगा रखा था। इसी दौरान एक युवक एसआईयू टीम को देखकर भागने लगा और चिट्टे के फेंक दिया। टीम ने युवक का पीछा किया और उसे गिरफ्तार कर चिट्टे को भी बरामद कर लिया। एसआईयू टीम ने आरोपी युवक को आगामी कार्यवाई हेतु धनोटु पुलिस थाना के सपुर्द किया है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि एसआईयू टीम मंडी ने सुंदरनगर के डोडवां में युवक को 64.17 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
