बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बड़ा हादसा हुआ है। शनिवार की सुबह एक कार खाई में गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक लापता बताया जा रहा है, उसकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह समय 7:14 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष में सूचना मिली कि बिलासपुर के धारकांशी के स्वारघाट में करीब 4:30 बजे एक दिल्ली नंबर की कार सड़क से करीब 500 फुट नीचे खाई में गिर गई।कार में तीन लोग सवार था। इनमें से एक महिला और पुरुष का शव मिल गया है। एक व्यक्ति लापता है। बताया जा रहा है कि कार में सचिन उसका दोस्त पिंटू और एक लड़की थी, ये नोएडा से आए थे। पुलिस जांच में जुटी है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
