मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बारिश से हालात बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। प्रदेश के मंडी जिले के सात मील में दोबारा पहाड़ दरक गया है। इसके कारण मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है। मलबे की चपेट में आने से कई वाहन बाल बाल बचे।हाईवे पर चार दिन पहले ही शुरू हुई थी आवाजा ही लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार दिन पहले ही वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ था। मार्ग बाधित होने से दोनों ओर हजारों वाहन फंस गए हैं। कर्मचारी कार्यालय और विद्यार्थी कॉलेज नहीं पहुंच पाए। कुल्लू मनाली का संपर्क एक बार फिर मंडी जिला से कट गया है। वैकल्पिक मार्ग कमांद कटौला शालगी के पास भूस्खलन से बाधित है।
डडौर गोहर पंडोह मार्ग पर टिल्ली के पास भूस्खलन हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने बंद मार्गों को बहाल करने के लिए मशीनरी लगा दी है। सात मील में मार्ग को बहाल करने में समय लगेगा। मौसम प्रतिकूल होने की वजह से यहां मलबा हटाने में दिक्कत आ रही है। पहाड़ से लगातार भूस्खलन हो रहा है।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Monday, October 5
