नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )( एसपी जैरथ )देर शाम शुरू हुई भारी वर्षा ने अपना प्रभाव फिर से दिखाना शुरू कर दिया है। नाहन शहर में शिमला रोड पर झंडे के पास एनएच का डंगा गिर जाने से दो वाहन भी इसकी चपेट में आ गए हैं। वहीं रानीताल में एमसी के कॉम्प्लेक्स के साथ नाले पर बनाया गया लेंटर धंस गया है। जिसके चलते इस पर खड़ा एक वाहन भी नाले में गिर गया है।भारी बारिश के चलते जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रहा है। शिमला रोड पर भी कई जगह लैंडस्लाइडिंग जारी है। फिलहाल नाहन शिमला रोड के बंद होने का समाचार नहीं मिला है। शहर के आसपास व जिला की तमाम नदियों और खड्डो में भारी बाढ़ आ रखी है। प्रशासन के द्वारा भारी बारिश के चलते नदियों नालों और खड्डो के आसपास ना जाने की सलाह भी दी गई है।प्रशासन के द्वारा जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा गया है। वहीं चबांहा के पास एनएच 907 पर भारी लैंडस्लाइड हो जाने से मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। मौके पर विभाग की मशीनरी सड़क को साफ करने में लगी हुई है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
