ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उपमंडल अंब के तहत पड़ते झंगोली में शनिवार शाम को लगभग पौने पांच बजे संजीव कुमार पुत्र रघुबीर का स्लेटपोश मकान गिर गया। जिस कारण मकान के चार कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बरसात के कारण मकान के जर्जर हो जाने के कारण हादसा पेश आया। इसके साथ ही मकान के साथ लगते दो अन्य मकानों को भी क्षति पहुंची है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अंब डा. विवेक महाजन, नायब तहसीलदार कमलेश कुमार प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया। इस मौके पर प्रभावित परिवारों को फौरी राहत राशि प्रदान की गई। जिसमें संजीव कुमार को 10 हजार रुपये, कला देवी पत्नी जमनादास को पांच हजार और रजिंदर कुमार पुत्र बचित्र को पांच हजार रुपए राशि प्रदान की गई। एसडीएम अंब डॉ विवेक महाजन ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
