नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):– हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जमकर अपना कहर बरपा रही है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से जान माल का बहुत नुक्सान हो चुका है। बता दें बीती रात से हो रही प्रदेश में भारी बारिश ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं इस भारी वर्षा की वजह से प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन का भी सिलसिला जारी है।वहीं एक ताजा मामला नाहन विकासखंड की बनकला पंचायत का सामने आया है, यहां भारी बारिश के चलते तालों खड्ड पर निर्मित पुल को जोड़ने वाली एप्रोच रोड का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है। जिस कारण मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों का गोगामेड़ी मालोवाला का संपर्क भी टूट गया है। खड्ड के साथ-साथ मारकंडा नदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। वहीं सड़क धंस जाने से अब वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
