Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन शहर में अगले एक-दो दिन बाधित रह सकती है पेयजल आपूर्ति-जल शक्ति विभाग
    सिरमौर

    नाहन शहर में अगले एक-दो दिन बाधित रह सकती है पेयजल आपूर्ति-जल शक्ति विभाग

    By Himachal VartaJuly 23, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज शहर की गिरि पेयजल योजना भारी बरसात के कारण जमीन धंसने की वजह से अगले एक-दिनों तक बाधित रह सकती है। जल शक्ति विभाग के अधिकारी व कर्मचारी 21 जुलाई दोपहर बाद से लगातार इस योजना की बहाली के प्रयास हेतु वहीं पर रह रहे हैं। मौसम व ज़मीनी परिस्थितयां अनुकूल रहने की स्थिति में पेयजल योजना आज सांय तक बहाल हो सकती है।अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग नाहन आशीष राणा ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि गत दिनों से भारी बारिश के कारण जमीन धंसने के कारण राईजिंग मैन  पाइप तथा ग्रेविटी  पाइप  टूटने  के कारण गिरि पेयजल योजना पिछले 42 घंटों से बाधित हो रही है। जिसमें से राईजिंग मैन पाइप ठीक हो गई है लेकिन ग्रेविटी पाइप को ठीक करने का काम चला हुआ है।आशीष राणा ने बताया कि जल शक्ति विभाग की टीम सहायक अभियंता नाहन  जोगिंदर ठाकुर  की अगुवाई में 8-10 कार्यकर्ताओं के साथ 21 जुलाई दोपहर बाद से लगातार रामा क्षेत्र में मुरम्मत कार्य में जुटी हुई है। किन्तु लगतार भारी बारिश  की वजह से सड़क बाधित होने के कारण मुरम्मत कार्य में विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग का हमें लगातार सहयोग मिल रहा है जो विपरीत परिस्थितियों में भी सड़क बहाली में जुटा है।  उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण जमीन धंसने से गिरि पेयजल योजना के जैथल टैंक से आने वाली ग्रेविटी पाइप  विशेषकर रामा सड़क के साथ वाली पाईप लाईन पर भारी खतरा बना हुआ है। हम लगातार इस पर नजर बनाये हुए हैं। मौसम के अनूकल रहने की स्थिति में आज रविवार सांय तक गिरि पेयजल योजना बहाल हो सकती है।जल शक्ति विभाग ने सभी नगरजनों से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने के दौरान सहयोग करने और धैर्य बनाये रखने की अपील की है। विभाग के कर्मचारी दिर-रात पेयजल योजनाअ की मुरम्मत में जुटे हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.