चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ऐतिहासिक चौगान में ध्वजारोहण की रस्म अदायगी के साथ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल विधिवत तरीके से मेले का शुभारंभ करेंगे। राज्यपाल मिंजर मेला के दौरान सजे विभिन्न विभागों के प्रदर्शनी स्टाल का अवलोकन करने के बाद खेलकूद गतिविधियों का शुभारंभ भी करेंगे…अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला को लेकर शहर के सुरक्षा घेरे को कड़ा करते हुए तमाम एंट्री प्वाइंट व चौगान में पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है। शनिवार को शहर के तमाम एंट्री प्वाइंट पर स्थापित अस्थाई नाकों के बाद ही वाहन को शहर में प्रवेश करने की इजाजत दी गई। इसके साथ ही चौगान के इर्द-गिर्द भी पुलिस व होमगार्ड जवानों की तैनाती कर गश्त तेज कर दी गई है। शहर में होने वाले हरेक गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरे की तीसरी आंख द्वारा भी नजर रखी जा रही है।मिंजर मेले के दौरान पुलिस विभाग ने सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए करीब सवा पांच सौ पुलिस व होमगार्ड जवानों की तैनाती की है। पुलिस ने टीबी वार्ड, हरदासपुरा चौक व सुल्तानपुर के पास शहर के प्रवेश द्वारों पर अस्थाई नाके लगाकर पुलिस जवानों की तैनाती सुनिश्चित की है। नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों को हरेक वाहन की गहन जांच पड़ताल के बाद एंट्री देने के निर्देश जारी किए हैं।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
